
Sun Transit August 2022: दो दिन बाद होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा फायदा
Surya Gochar August 2022: समस्त ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 17 अगस्त को अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दिन सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। जहां ये 17 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान है उनके लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा। वहीं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति कमजोर है उन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। यहां हम जानेंगे किन राशियों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होने वाला है।
मेष राशि: सूर्य का गोचर इस राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा। शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आर्थिक रूप से भी धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। पदोन्नति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
कर्क राशि: सूर्य के गोचर के दौरान आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। इसी के साथ आप पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार की ओर से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंह राशि: आपकी ऊर्जा में वृद्धि देखी जाएगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हर जगह आपके काम की वाहवाही होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मीन राशि: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय काफी अनुकूल है। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार हैं। नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कैसे होते हैं महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष से
Published on:
15 Aug 2022 09:31 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
