
15 जून तक इन 3 राशि वालों के लिए बना रहेगा 'राज योग', सूर्य सी चमकेगी किस्मत!
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो किसी पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। सूर्य को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। इस तरह से ये अपना एक बार का राशि चक्र करीब 1 साल में पूरा करता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो लोग लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। बता दें 15 मई से 15 जून तक सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।
मेष राशि- इस राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। ये अवधि भरपूर लाभ उठाने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपको हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलेगा। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम में आपकी पकड़ अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
कर्क राशि- आर्थिक रूप से ये समय लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में आप अच्छा खास लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपनी आमदनी में कई गुना वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। मेहनत से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि: समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सूर्य का ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। अगर आप लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 2025 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानें मिलेंगे शुभ परिणाम या होगा बुरा हाल?
Published on:
16 May 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
