5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान में देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा, 4 ग्रह एक कतार में आएंगे नजर, 4 राशियों के लिए ‘गोल्डन समय’

Super rare planetary alignment from April 17: 17 अप्रैल से आसमान में एक खूबसूरत और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान सौरमंडल के 4 सबसे प्रमुख ग्रह बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि एक सीधी कतार में नजर आना शुरू होंगे।

2 min read
Google source verification
Astrology, saturn planet, april 17, Super rare planetary alignment from April 17, Four planets will line up in the sky, Saturn, Mars, Venus and Jupiter to line up in a rare celestial spectacle,

आसमान में देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा, 4 ग्रह एक कतार में आएंगे नजर, 4 राशियों के लिए 'गोल्डन समय'

Saturn, Mars, Venus and Jupiter to line up in a rare celestial spectacle From 17 April 2022: साल 2022 का अप्रैल महीना कई मायनों में खास साबित हुआ है। इस महीने सभी नौ ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा, ग्रहण और आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना भी देखने को मिलेगी। जिन लोगों की ग्रहों और सितारों में खास दिलचस्पी है उन्हें 17 अप्रैल से आसमान में एक खूबसूरत और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान सौरमंडल के 4 सबसे प्रमुख ग्रह बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि एक सीधी कतार में नजर आना शुरू होंगे। इस खगोलीय घटना का 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।

17 अप्रैल से 4 प्रमुख ग्रह एक सीधी कतार में दिखने शुरू हो जाएंगे: ये अद्भुत खगोलीय घटना 17 अप्रैल से घटित होनी शुरू हो जाएगी। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग इस खूबसूरत खगोलीय घटना को खुली आंखों से देख सकेंगे। बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि के एक सीधी कतार में नजर आने की घटना 17 अप्रैल से घटित होने शुरू हो जाएगी और 20 अप्रैल के आते-आते ये नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखने लगेगा।

कैसे और कब कर पाएंगे इस खूबसूरत नजारे का दीदार: यदि आप इस अद्भुत खगोलीय घटना का आनंद लेना चाहते हैं तो सूर्योदय से पहले पूर्व दिशा की तरफ आसमान में देखना होगा। जहां आप इस नजारे को नंगी आंखों से देख पाएंगे।

कैसे की जाएगी इन ग्रहों की पहचान? हमें आसमान में सितारे टिमटिमाते हुए नजर आते हैं मगर ग्रह आमतौर पर स्थिर और चमकीले होते हैं। तो यह तो हो गयी इन ग्रहों की पहली पहचान। दूसरी पहचान आप रंगों के अनुसार कर सकते हैं। आप इन चार ग्रहों को इनके अलग-अलग रंगों की मदद से भी आसानी से पहचान सकते हैं। जिसमें बृहस्पति ग्रह हल्के सुनहरे रंग का नजर आएगा, शुक्र ग्रह चमकीला सफेद रंग का दिखेगा वहीं मंगल ग्रह का लाल रंग का नजर आएगा और शनि पीले तन रंग का नज़र आएगा।
यह भी पढ़ें: ग्रहों के 'राजकुमार' बुध जल्द वृषभ राशि में होंगे विराजमान, इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी: इस अद्भुत घटना का 4 राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ये राशियां हैं मेष, मिथुन, सिंह और मीन। इन राशियों के नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापारियों को विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कुल मिलाकर इन चारों राशियों के लिए ये गोल्डन समय साबित होगा। संपत्ति से भी विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस दौरान मालामाल होने की पूर्ण संभावना है। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपके सपने पूरे होंगे।