
स्वामी विवेकानंद के मोटिवेशनल कोट राष्ट्रीय युवा दिवस पर
National Youth Day: उठो जागो और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले रूको मत, जैसे अन्यान्य विचार हैं जिसने अपने समय में युवाओं पर गहरा असर डाला और ये आज भी तमाम लोगों को रास्ता दिखाते हैं। साथ निराश लोगों को फिर से उठ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। बहुत सारे अध्ययन कक्षों में ये लैंप की तरह जगमगाता दिखेगा, लेकिन ये मोती संघर्ष और जीवन को करीब से देखने पर निकला है और इसे मथा था नरेंद्रनाथ दत्त यानी स्वामी विवेकानंद ने..आइये जानते हैं ऐसी ही स्वामी विवेकानंद के मोटिवेशनल कोट..
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन (swami vivekananda thoughts)
1. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
2. उठो मेरे शेरों और इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो। स्वच्छंद जीव हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, न ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है, तुम तत्व के सेवक नहीं हो।
3. उठो जागो और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले रूको मत
4. जिस तरह से सभी धाराएं समुद्र तक जाती हैं, उसी तरह मनुष्य का चुनाव हर मार्ग ईश्वर तक जाता है।
5. किसी की निंदा न करें, मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। अगर मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ा सकते तो हाथ जोड़िए और अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए। उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए।
6. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना विधर्म है। अगर कोई पाप है तो वो यही कहना है कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।
7. अगर धन दूसरों की भलाई में मदद करे तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा यह सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितनी जल्दी छुटकारा मिल जाय, वह बेहतर है।
8. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए। नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
9. उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया जो सांसारिक चीजों से व्याकुल नहीं होता।
10. हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं जो दूर तक यात्रा करते हैं।
11. सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
Updated on:
12 Jan 2024 10:51 am
Published on:
12 Jan 2024 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
