15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलाई महीने में चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग

July Horoscope 2022: इस महीने ग्रहों की बदलती चाल 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ देगी। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
horoscope, july horoscope 2022, july rashifal 2022, july 2022 rashifal, july 2022 horoscoep, july lucky zodiac sign, जुलाई राशिफल 2022,

जुलाई महीने में चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग

July 2022 Horoscope: जुलाई महीना ज्योतिष अनुसार काफी खास साबित होने वाला है। क्योंकि इस महीने कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य देव इस महीने कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। तो बुध देव अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ शुक्र देव भी बुध के साथ मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस महीने ग्रहों की बदलती चाल 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ देगी। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस महीने सूर्य और बुध की युति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी। बिजनेस में धन का आगमन होगा। नए-नए तरीकों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का व्यय तो होगा लेकिन अच्छा धन आने के भी संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना अच्छा रहेगा। फंसा हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विदेशी धन का आगमन हो सकता है। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। इस महीने लगभग हर काम में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के समय उत्तम है। कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ धन भी प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। पैसों की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। नई कंपनी के शेयर में निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: इन तारीख में जन्मे लोगों को लव लाइफ में उठानी पड़ती है काफी परेशानियां, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)