राहु-केतु और शनि कब बदलेंगे राशि? राहु केतु का राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को होगा तो शनि अपनी राशि 29 अप्रैल को बदलेंगे। राहु 12 अप्रैल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा तो केतु इस दिन तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए किन 3 राशियों पर ग्रहों की इस चाल का शुभ प्रभाव पड़ रहा है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों पर तीनों ग्रहों में होने वाले बदलाव का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। रूके हुए काम पूरे होने के आसार रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दुश्मनों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये अवधि विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगी।
मिथुन राशि: इस राशि वालों पर भी तीनों ग्रहों में होने वाले बदलाव का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। पैसों की तंगी से निजात मिलेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं और यात्रा से आप अच्छा धन अर्जित करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
तुला राशि: आपके लिए समय काफी शुभ आने वाला है। इस अवधि में आपके सारे काम बनने के आसार रहेंगे। करियर में जबरदस्त तरक्की हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। इन तारीखों में जन्मे लोग अगर ठान लें तो इन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता