17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: अपने पति को कुबेर जितना धनवान बनाती हैं इन खास अक्षरों के नाम की लड़कियां

ज्योतिषाचार्य अनुसार ये लडकियां जिस भी लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत कुबेर जैसी चमक उठती है। इन लड़कियों से शादी करके लड़के जीवन में सुख-सुविधाओं और धन-धान्य से परिपूर्ण रहते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky girls, hindu baby names, hindu girls names, hindu boys names, नाम ज्योतिष,

ज्योतिष: अपने पति को कुबेर जितना धनवान बनाती हैं इन खास अक्षरों के नाम की लड़कियां

नाम से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। क्योंकि अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर उनकी जन्म राशि के हिसाब से रखा होता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव से लेकर भाग्योदय तक के विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी लकड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम का पहला अक्षर उन्हें जन्म किस्मत का धनी बताता है। इन लड़कियों की किस्मत का सबसे अधिक फायदा उनके पति को मिलता है।

A अक्षर: ‘A’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यवान मानी जाती हैं। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी सोई हुई किस्मत भी चमक उठती है। इन्हें हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलता है जिस कारण ये लडकियां जो भी कार्य करती हैं उसमें सफलता हासिल कर लेती हैं। ये अपने पति को खुश रखती हैं और हर परिस्थिति में एक स्तंभ की तरह उनके साथ खड़ी रहती हैं।

L अक्षर: जिन भी लड़कियों का नाम राशि ‘L’ अक्षर से शुरू होता हैं उनकी समाज में एक अलग ही पहचान होती है। ये दिल की बहुत साफ होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये अपने पति से खूब प्यार करती हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ाने में भाग्यवान सिद्ध होती हैं। भाग्य की हमेशा इन पर विशेष कृपा-दृष्टि बनी रहती है।

K अक्षर: जिन भी लड़कियों का नाम ‘K’ अक्षर से शुरू होता हैं वो साफ दिल और दृढ़ निश्चयी होती हैं। ये समाज कल्याण के लिए अच्छे-अच्छे कार्य करना पसंद करती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये किसी भी कार्य में अपना शत प्रतिशत योगदान देती हैं। ये पति की तकदीर बदलने वाली और भाग्यशाली होती हैं।

P अक्षर: ‘P’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां काफी सरल और भावुक स्वभाव की होती हैं। ये बातचीत करने में काफी अच्छी होती हैं। ये किस्मत की बेहद धनी होती हैं जिससे ये शादी के बाद अपने पति की किस्मत चमकाने का कारण बनती हैं।
यह भी पढ़ें: धन कुबेर बन सकते हैं इन 4 राशियों के जातक, बस इस एक चीज का करना होगा त्याग