हिन्दू धर्म में किन्नरों को दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि किन्नरों की दुआओं में बहुत शक्ति होती है और इनकी दुआओं से व्यक्ति बुरे वक्त से बच सकता है। किन्नरों को दान में धन के साथ ही कई प्रकार की चीजें दी जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान किन्नरों को नहीं करना चाहिए। जैसे पुराने कपड़े, अक्सर लोग दान का मतलब पुरानी चीजों से ही समझते हैं। हमारे कपड़े जब पुराने हो जाते हैं, तो उसका दान कर देते हैं बेशक गरीबों को ऐसा दान करन से राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। लेकिन किन्नरों को कभी भी पुराने कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। ये अपशकुन माना जाता हैं। किन्नरों को हमेशा नए कपड़ों का दान करना चाहिए।