20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मों का फल देते हैं शनि महाराज, इन राशि वालों पर टूटेगा शनिदेव का कहर

शास्त्रों की मानें तो शनि और केतु की आपसी भागीदारी से ही माह मोक्ष योग की रचना होती है। यदि दोनों ग्रह चन्द्रमा के आस-पास मिल जाते हैं

2 min read
Google source verification
shani dev

नई दिल्ली। आज साल का तीसरा शनिवार है, आज के लिए शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। धर्म के जानकारों के मुताबिक फिलहाल का वर्तमान समय के अनुसार शनि का प्रभाव धनु राशि के केतू की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि शास्त्रों में केतू एक छाया ग्रह है। केतू के बारे में कहा जाता है कि यह व्यक्ति को मोक्ष प्राप्ति कराता है तो वहीं दूसरी ओर शनि देव कर्म के बाद फल देने वाले हैं।

shani dev

शास्त्रों की मानें तो शनि और केतु की आपसी भागीदारी से ही माह मोक्ष योग की रचना होती है। यदि दोनों ग्रह चन्द्रमा के आस-पास मिल जाते हैं तो विषदोष की रचना होती है। इसकी वजह से कभी-कभार जातक के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

shani dev

चलिए आपको बताते हैं कि शनिदेव किन राशियों के लोगों पर मेहरबान हैं और किन पर क्रोधित। शनिदेव इस हफ्ते मेष, तुला, कुंभ राशि के लोगों पर अपनी सकारात्मक माया बिखेरेंगे। इन राशि के लोगों को कार्यों में सफलता, सुख-शांति पदोन्नति जैसे अनेक लाभ मिलेंगे।

shani dev

तो वहीं इस हफ्ते शनिदेन मकर, धनु, वृश्चिक राशि के लोगों पर अपना गुस्सा उतार सकते हैं। ऐसे में शनिदेव इन राशि वालों को स्वास्थ्य, आकस्मिक हानि, आर्थिक क्षति, पारिवारिक क्लेश बदनामी आदि नुकसान पहुंचा सकते हैं। जबकि अन्य राशि वालों पर शनिदेव के सामान्य प्रभाव देखने को मिलेंगे।