
लव अफेयर्स और शादी के बारे में बताती है हाथ की ये रेखा, जानिए इसे देखने का तरीका
Palmistry Marriage Line Prediction: हर व्यक्ति की लव लाइफ और मैरिज लाइफ उसके लिए खास होती है। करियर लाइफ की तरह की लोग अपनी मैरिज लाइफ के बारे में भी जानने के इच्छुक होते हैं। क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन का अहम अंग होती है। हाथ की लकीरों से आप अपनी लव लाइफ से जुड़ी कई खास बातें जान सकते हैं। व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, शिक्षा रेखा, भाग्य रेखा की तरह ही एक रेखा विवाह की भी होती है। जानिए हाथ की ये रेखा आपके प्रेम जीवन के बारे में क्या संकेत देती है।
कहां होती है विवाह रेखा? हथेली में सबसे छोटी वाली उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान बुध पर्वत का कहलाता है। इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं इन्हें ही विवाह रेखा कहा जाता है। यही रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। विवाह रेखा एक भी हो सकती है और उससे अधिक भी।
लव अफेयर्स के खोलती है राज: व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा की संख्या जितनी अधिक होती है उतने ही व्यक्ति के अफेयर माने जाते हैं। यानी अगर किसी के हाथ में 3 रेखाएं हैं और उनमें से दो रेखाएं छोटी और हल्की हैं और तीसरी गहरी है। तो इसका मतलब है कि व्यक्ति के दो अफेयर के बाद शादी होगी। इन रेखाओं में जो रेखा सबसे स्पष्ट होती है वही विवाह रेखा कहलाती है।
ऐसे लोगों की मैरिज लाइफ होती है शानदार: जिनके हाथ में विवाह रेखा गहरी और स्पष्ट होती है उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। वहीं जिनकी हथेली में ये रेखा टूटी हुई होती है उनके वैवाहिक जीवन में अड़चन आती रहती है।
पुरुष के हाथ में दो विवाह रेखा होना: जिन पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो। ऐसे लोगों को अच्छी पत्नी प्राप्त होती है। इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहता है।
ऐसी विवाह रेखा का होना शुभ नहीं: अगर विवाह रेखा में से दो शाखाएं निकल रही हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इससे शादी टूटने का भय रहता है। अगर किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के पास द्वीप का चिन्ह बना रहता है तो विवाह में किसी तरह का धोखा मिलने की संभावना रहती है। विवाह रेखा का झुका हुआ होना भी शुभ लक्षण नहीं है।
विवाह रेखा पर ये निशान शुभ नहीं: अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा पर क्रॉस और तिल का निशान बना हुआ हो तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती रहती हैं।
ऐसे लोगों को मिलता है संपन्न और समृद्ध जीवनसाथी: विवाह रेखा अगर लंबी हो और वो सूर्य पर्वत तक जाए तो ये रेखा संपन्न और समृद्धि जीवनसाथी का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के सौभाग्य में होगी वृद्धि, जल्द इन्हें शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
Published on:
11 Mar 2022 03:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
