2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज गुरुवार को इन मुहूर्त में करें कोई भी शुभ काम, पूरी होगी मनोकामनाएं

स्वाति ‘चर व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि ११.०४ तक, इसके बाद विशाखा ‘मिश्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Dec 14, 2017

aaj ka muhurat

योग: अतिगंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि १.०४ तक, तदन्तर सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग है। करण: कौलव नामकरण सायं ४.१७ तक, इसके बाद तैतिलादि करण हैं।

aaj ka muhurat

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ८.२९ तक शुभ, पूर्वाह्न ११.०४ से अपराह्न २.५६ तक क्रमश: चर लाभ व अमृत तथा सायं ४.१४ से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.०० से १२.४२ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज स्वाति नक्षत्र में विवाह का अशुद्ध मुहूर्त (भौमयुति दोष), गृहारम्भ (भौमयुति दोष) और नामकरण व हलप्रवहणादि के स्वाति नक्षत्र में शुभ मुहूर्त है।

aaj ka muhurat

राहुकाल: दोपहर बाद १.३० से दोपहर बाद ३.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

aaj ka muhurat

आज जन्म लेने वाले बच्चेः आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (रे, रो, ता, ति, तू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि तुला है और इनका जन्म रजतपाद से हुआ है। सामान्यत: ये जातक धनवान, विद्यावान, चंचल, विदेश यात्रा की इच्छा वाले, व्यापार आदि में निपुण, समझदार, शीतल स्वभाव, सबके प्रिय और व्यवहारकुशल होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग ३० से ३६ वर्ष की आयु के मध्य होता है। तुला राशि वाले जातकों को आज शुभ संदेश मिलेंगे। प्रियजनों से मिलन होगा। मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।