17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु: धन वृद्धि के लिए घर में ये तस्वीरें लगाना माना जाता है बेहद शुभ

Vastu Tips For Painting: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाना अत्यंत ही शुभ होता है। जानिए ये कौन सी तस्वीरें हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Vastu Tips, vastu shastra, vastu tips for painting, vastu tips in hindi, वास्तु शास्त्र,

वास्तु: धन वृद्धि के लिए घर में ये तस्वीरें लगाना माना जाता है बेहद शुभ

घर में पेंटिंग लगाने का शौक किसे नहीं होता। लोग अपने घरों की दीवारों पर तरह-तरह की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तस्वीरें हमारे जीवन को भी प्रभावित करती हैं। इसका घर के वास्तु पर खास प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाना अत्यंत ही शुभ होता है। जानिए ये कौन सी तस्वीरें हैं।

-वास्तु अनुसार घर में तैरती हुआ मछलियों की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इस तस्वीर को घर में लगाने से घर के सदस्यों की आयु लंबी होती है।

-घर में उगते हुए सूर्य, बड़े-बड़े पहाड़ और पानी की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से जीवन में नई आशा आती है। ये तस्वीरें आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

-घर में खिलखिलाते और हंसते हुए चेहरों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार ऐसी तस्वीर घर में लगाने से घर में खुशहाली आती है।

-घर में बहते पानी के झरने, नदी, समुद्र या तालाब की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं। वास्तु अनुसार पानी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

-घर में या कार्यक्षेत्र में भेड़ के बच्चों की तस्वीर लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है इस तस्वीर को लगाने से भाग्य और धन में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: इन राशि वालों को अपना सोलमेट खोजने में लग जाते हैं कई साल, जानें इसकी वजह

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)