7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Shastra: इन वास्तु उपायों से भगवान कुबेर होते हैं प्रसन्न, धन-धान्य से भर देते हैं आपका जीवन

यहां आप जानेंगे वास्तु के वो उपाय जिन्हें अपनाने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाने लगते हैं।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, vastu shastra, vastu upay, vastu tips for money, vastu tips for home,

Vastu Shastra: इन वास्तु उपायों से भगवान कुबेर होते हैं प्रसन्न, धन-धान्य से भर देते हैं आपका जीवन

Vastu Tips: भगवान कुबेर को सुख-समृद्धि और धन प्रदान करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर इनकी कृपा बरसती है उनका जीवन सुख-सुविधाओं से हमेशा भरा रहता है। वास्तु शास्त्र में कुबेर देवता उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए इन दिशा में ऐसी चीजें रखना वर्जित माना जाता है जो नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हों। यहां आप जानेंगे वास्तु के वो उपाय जिन्हें अपनाने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाने लगते हैं।

भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए करें ये काम: भगवान कुबेर उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी होते हैं। इस दिशा में शौचालय, भारी फर्नीचर, जूते रखने की रैक आदि सामान को नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर या कार्यस्थल में इन दिशाओं में कुछ भी इस तरह की वस्तु हैं तो आप उसे जल्द से जल्द हटा दें। उत्तर-पूर्व दिशा में वही वस्तुएं रखनी चाहिए जिनसें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इन उपायों से मिलेगा कुबेर देवता का आशीर्वाद:
-तिजोरी या सेफ जिसमें कीमती सामान रखे जाते हैं उसे घर की दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखा जाना चाहिए।
-घर में पानी के टैंकर को उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में स्थापित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है।
-घर में उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे-छोटे फव्वारे और एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है।
-वास्तु शास्त्र अनुसार घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
-घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पेंट होना चाहिए।
-उत्तर दिशा में कूड़ेदान, मिक्सर ग्राइंडर या वाशिंग मशीन आदि वस्तुओं को रखने से बचें।
-घर में मनी प्लांट जरूर लगाएं इससे धन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
-घर में तिजोरी या जहां भी आप पैसा या गहने रखते हैं उसके सामने एक शीशा लगाएं ताकि लॉकर की छवि शीशे में नजर आती रही।
-प्रत्येक शुक्रवार में दक्षिणावर्त शंख से श्री हरि भगवान विष्णु को जल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2022: श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत कब? जानें इस व्रत का महत्व और पूजा विधि