
वास्तु शास्त्र: घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से आती है सुख-समृद्धि
घर में पेंटिंग लगाने का शौक किसी नहीं होता। लोग तरह-तरह की तस्वीरें घर में लगाना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में लगाई जाने वाली तस्वीर हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए इन तस्वीरों का चुनाव बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन्हें घर में लगाने से धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती और घर परिवार के सदस्यों की तरक्की होने लगती है।
अगर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो घर की दीवार पर बच्चों के बेडरूम में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ फलदायी माना जाता है। सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप अपने घर में पूरे परिवार का एक संयुक्त तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसी तस्वीर पूर्व या उत्तर दीवार पर लगाएं। इसके अलावा आप इस दिशा में रंग बिरंगे फूलों का चित्र भी लगा सकते हैं।
आर्थिक संपन्नता के लिए पूजा घर में या घर की उत्तर दिशा की दीवार में मां लक्ष्मी की बैठी हुई तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र अनुसार घर में भेड़ के बच्चों की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे घर में धन का संचार होता रहता है। सूर्योदय की रंगीन तस्वीर और ऊंचे पहाड़ों की तस्वीर घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर लगाने से आत्मविश्वास मजबूत होता है। जिससे व्यक्ति हर काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाता है।
घर में समुद्र, नदी या फिर झरने की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसे तस्वीरें घर में लगाने से व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। रूके हुए काम बनने लगते हैं। दीवार पर उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर लगाना आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: बेहद टैलेंटेड माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, हर जगह लहराते हैं अपना परचम
Updated on:
24 Jan 2022 03:06 pm
Published on:
24 Jan 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
