1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips For Morning: सुबह उठते ही इन चीजों के न करें दर्शन, नहीं तो दिन हो सकता है खराब

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जिनके सुबह-सुबह दर्शन करने से नुकसान होने की संभावना रहती है।

2 min read
Google source verification
vastu shastra, morning tips, morning astro tips, vastu tips, vastu ke upay, morning tips for good day, how to start a day

Vastu Tips For Morning: सुबह उठते ही इन चीजों के न करें दर्शन, नहीं तो दिन हो सकता है खराब

Vastu Tips: कहते हैं अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरने के आसार रहते हैं। इसलिए हर कोई अपनी सुबह की शुरुआत अच्छे से अच्छे तरीके से करने की कोशिश करता है। आज यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सुबह दर्शन करने से काम बिगड़ने की संभावना रहती है। अगर आप अपनी सुबह को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो सुबह आंख खुलते ही इन चीजों का दर्शन बिल्कुल भी न करें।

-वास्तु अनुसार सुबह उठकर जंगली जानवरों की आक्रमक तस्वीरों को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से पूरा दिन बेकार गुजरने के आसार रहते हैं।

-सुबह उठकर कभी भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। इससे कार्यों में बाधाएं आने के आसार रहते हैं।

-सुबह उठते ही अपनी या किसी अन्य की परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। इससे भी परेशानी बढ़ने के आसार रहते हैं।

-सुबह उठते ही झूठे बर्तनों के दर्शन भी नहीं करने चाहिए। मान्यता है इससे धन हानि होने के आसार रहते हैं। इसलिए बेहतर होगा बर्तन रात में ही धो दें।

-सुबह-सुबह कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए भी नहीं देखना चाहिए। इससे वाद-विवाद में फंसने के आसार रहते हैं।

-सुबह-सुबह आइना या शीशा भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से रात भर की नकारात्मकता आइने से आपको प्राप्त होती है।

सुबह उठकर इन चीजों के करें दर्शन: सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें। कहते हैं हथेली में गोविंद, मां लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है। ऐसे में सुबह उठकर हथेलियों को देखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा सुबह उठकर सूर्य देव के दर्शन भी जरूर करें।
यह भी पढ़ें: इन नाम वाली लड़कियां पाती हैं मां लक्ष्मी की कृपा, घर में लाती हैं खुशहाली और समृद्धि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader