
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर जल्द, बदल जाएगी इन 3 राशियों की तकदीर
Shukra Transit July 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, रोमांस, सौंदर्य, कला, वैवाहिक सुख आदि का कारक माना जाता है। इस ग्रह के गोचर की अवधि 23 दिनों की होती है। यानी ये ग्रह किसी भी राशि में 23 दिनों तक स्थित रहता है। फिलहाल ये ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है लेकिन 13 जुलाई से ये मिथुन राशि में गोचर करने लगेगा। 7 अगस्त तक शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन्हें मिलेगा लाभ।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। फेशर्स को अपना करियर शुरू करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। नए काम शुरुआत कर सकते हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि: घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। व्यापारियों के लिए समय फलदायी साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल में बॉस का साथ मिलेगा। आपके काम की जमकर प्रंशसा होगी। दुश्मन परास्त होंगे। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बनी रहेगी।
तुला राशि: पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। करियर में प्रगति करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
04 Jul 2022 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
