
सिंह राशि में बनेगा बेहद शुभ 'बुधादित्य योग', 4 राशि वालों को धन लाभ के प्रबल आसार
Budh Rashi Parivartan August 2022: बुध ग्रह ने 1 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश किया था। अब 17 अगस्त को सूर्य देव इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार जब भी सूर्य और बुध किसी राशि में साथ होते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। सिंह राशि में 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक बुधादित्य योग बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशि वालों को धन लाभ होने के आसार हैं।
सिंह राशि: इस योग से सिंह वालों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। आमदनी बढ़ेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। समाज में आप अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये योग शुभ फलदायी साबित होगा। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
मेष राशि: इस राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि के जबरदस्त आसार हैं। नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे।
कर्क राशि: किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। हर जगह आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: अपना काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में खूब कमा सकते हैं लाभ
Updated on:
09 Aug 2022 01:19 pm
Published on:
09 Aug 2022 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
