4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्क राशि में सूर्य-बुध की अति शुभ युति इन 3 राशियों पर जमकर बरसाएगी पैसा!

ये दोनों ग्रह 1 अगस्त तक इस राशि में साथ रहेंगे। जानिए ये युति किन राशियों के लिए शानदार साबित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 21 Jul 2022, 9:32 AM IST

astrology news, kark rashi, surya budh yuti, budhaditya yoga, sun in kark rashi, ग्रहों की युति,

कर्क राशि में सूर्य-बुध की अति शुभ युति इन 3 राशियों पर जमकर बरसाएगी पैसा!

Budh-Surya Yuti: जब भी दो या उससे अधिक ग्रह किसी एक राशि में साथ होते हैं तो उन्हें ग्रहों की युति कहा जाता है। जुलाई में दो शुभ ग्रहों सूर्य और बुध की कर्क राशि में युति हुई है। ज्योतिष अनुसार इन दोनों ग्रहों की युति को बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुधादित्य योग का निर्माण होता है। कर्क राशि में सूर्य ने 16 जुलाई को तो बुध ने 17 जुलाई को प्रवेश किया था। अब ये दोनों ग्रह 1 अगस्त तक इस राशि में साथ रहेंगे। जानिए ये युति किन राशियों के लिए शानदार साबित होगी।

मेष राशि: इस गोचर से जिस राशि वालों की किस्मत सबसे ज्यादा चमकने वाली है वो है मेष राशि। इस दौरान आपको जीवन के लगभग सभी मोर्चों पर शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों को सफलता, प्रमोशन और तरक्की मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।

मिथुन राशि: इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको ढेरों लाभ प्राप्त होने की संभावना है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। व्यक्तिगत रूप से आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन और तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारी जातकों के लिए समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। भूमि या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस अवधि में आपके रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Laxmi Mantra: ज्योतिष अनुसार मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप आर्थिक समस्याओं से दिला सकता है छुटकारा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)