
Hindu Panchang March 2026 Vivah Muhurat| फोटो सोर्स- Freepik
Vivah Muhurat 2026 March: अगर आप साल 2026 में शादी की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपका विवाह शुभ मुहूर्त में संपन्न हो, तो मार्च का महीना खास हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने में कुछ ऐसे शुभ दिन आते हैं, जिन्हें विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। सही मुहूर्त चुनना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि एक सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक भी है। ऐसे में अगर वेडिंग डेट फाइनल करने का सोच रहे हैं, तो मार्च 2026 के विवाह मुहूर्त अभी से नोट कर लें, ताकि तैयारी भी समय पर और सही दिशा में हो सके।
मार्च 2026 में निम्न तिथियां विवाह के लिए शुभ मानी गई हैं।इन तिथियों में शुभ नक्षत्र और अनुकूल ग्रह स्थिति के कारण विवाह संस्कार करना मंगलकारी रहेगा। हालांकि अंतिम मुहूर्त तय करने से पहले अपनी कुंडली का मिलान और स्थानीय पंडित या ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य करें।
15 मार्च 2026 को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।यह अवधि लगभग एक महीने तक रहती है।
14 अप्रैल 2026 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुनः विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध होने लगेंगे और अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से शादी समारोहों की रौनक फिर से बढ़ेगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार 2026 के 12 महीनों में से केवल 8 महीनों में ही विवाह के शुभ संयोग बन रहे हैं। जिन महीनों में शादी के लिए विशेष रूप से अनुकूल समय रहेगा।ज्योतिषीय गणना के अनुसार इन महीनों में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में सुख, स्थिरता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। खास बात यह है कि मार्च महीने में ही कई अच्छे मुहूर्त उपलब्ध हैं।
Updated on:
21 Feb 2026 09:49 pm
Published on:
21 Feb 2026 09:49 pm
