6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का है खास महत्व, जानें अपनी राशि अनुसार किन चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया या आखा तीज पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं अपनी राशि अनुसार किस धातु की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ होगा...

2 min read
Google source verification
akshaya tritiya 2022 what to buy, akshaya tritiya 2022, akshaya tritiya shopping according to zodiac sign, what to buy according to the zodiac, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए, akshaya tritiya shubhkamnaye, akshaya tritiya jewellery shopping, silver coins shopping, akshaya tritiya kab hai 2022,

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का है खास महत्व, जानें अपनी राशि अनुसार किन चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

Akshaya Tritiya 2022 Shopping: हिंदू धर्म के पवित्र त्योहार अक्षय तृतीया को 'आखा तीज' या 'अक्षय तीज' के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 2022 में अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ जप-तप, दान-पुण्य और खरीदारी का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन सोने-चांदी के जेवर की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं इसके अलावा राशि अनुसार भी अन्य धातुओं की चीजें खरीदना शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं अपनी राशि अनुसार किन चीजों को खरीदना होगा शुभ...

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सोने अथवा तांबे की चीजें खरीदनी चाहिएं।

वृष राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए वृष राशि के लोगों के लिए इस दिन चांदी के बर्तन या सिक्के खरीदना शुभ माना गया है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इसलिए आपको इस दिन कांसे का सामना खरीदना चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों पर चंद्र देव का प्रभाव होता है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए चांदी धातु की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगी।

सिंह राशि: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। अतः सिंह राशि के लोग इस दिन तांबे का लोटा या तांबे की कोई अन्य चीज खरीद सकते हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले बुध ग्रह के प्रभाव के कारण इस दिन कांसे धातु की चीजें खरीदें।

तुला राशि: इस राशि वालों पर शुक्र ग्रह की प्रधानता होती है। इसलिए तुला राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए।

वृश्चिक राशि: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, इसलिए आप तांबे की कोई वस्तु अक्षय तृतीया पर खरीदें।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं।इसलिए अक्षय तृतीया पर आप पीतल या सोने की कोई वस्तु खरीद सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए इस दिन स्टील या लोहे का सामान खरीदना शुभ माना गया है। साथ ही बता दें कि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि पर भी शनि देव का प्रभाव होता है। इसलिए इस दिन कुंभ राशि के जातक लोहे धातु की कोई वस्तु खरीद सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए स्वामी ग्रह गुरु के कारण पीतल की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: 4 मई को विनायक चतुर्थी पर इस शुभ मुहूर्त में पूजा होगी बहुत फलदायी, जानिए क्या है इस तिथि का महत्व