
30 साल बाद शनि अपनी प्रिय राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
Shani Transit 2022: ढाई साल बाद न्याय के देवता शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का ये राशि गोचर 29 अप्रैल को होगा। इस गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो कुछ को हानि होने के आसार रहेंगे। कुछ राशियों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी तो कुछ को शनि ढैय्या से। अप्रैल 2022 में शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस दौरान किन 4 राशियों के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और वे खूब धन-दौलत हासिल करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी किस्मत चमकेगी। आप इस दौरान खूब धन-दौलत प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस हो या नौकरी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल आसार हैं। आपके जीवन में खुशियों की लहर दौड़ेगी।
सिंह राशि: ये समय आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में आपको धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा का संयोग भी बन रहा है। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि: ये समय आपके लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवन में कई क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होंगे। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
धनु राशि: शनि का गोचर आपके लिए धन लाभ के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश यात्रा का संयोग बनेगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में करने वाले हैं प्रवेश, सोने की तरह चमकेगा इन राशि वालों का करियर
Published on:
05 Apr 2022 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
