7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का राशि परिवर्तन, नौकरीपेशा लोगों को दिलायेगा अपार धन, इन राशि वालों को होगा लाभ

बुध का राशि परिवर्तन, नौकरीपेशा लोगों को दिलायेगा अपार धन

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 30, 2020

बुध का राशि परिवर्तन, नौकरीपेशा लोगों को दिलायेगा अपार धन, इन राशि वालों को होगा लाभ

ज्ञान, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि कुछ राशियों के लिये फायदेमंद रहेगा और कुछ राशियों के लिये बुरा साबित हो सकता है। बुध का कुंभ राशि में प्रवेश शुक्र के साथ संयोग बना रहा है। तो आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किस राशि पर डालेगा क्या प्रभाव...

मेष राशि

बुध का राशि परिवर्तन मेश राशि के 11वें भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपको मेहनत के पूरे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं छात्रों के लिये समय उपयुक्त है, मेहनत के शुभ फल प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि में बुध का गोचर 10वें भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी व पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। व्यवसायिक क्षेत्रों में भी पूर्ण फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस दौरान प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

आपकी राशि में बुध का गोचर नौवे भाव में होने जा रहा है। अतः इस गोचर के दौरान आपकी मानसिक व आर्थिक दोनों स्थिति शुभ होने वाली है, इसके साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आपके लिये समय उपयुक्त है। दूसरों से बात करते समय थोड़ा सतर्क रहें।

कर्क राशि

सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

इस राशि में बुध का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा। वहीं व्यापार में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। नई योजना सफल रहेगी और परिजनों के साथ कही यात्रा पर जा सकते हैं। घर में बहुत जल्द मांगलिक कार्य होंगे।

कन्या राशि

इस राशि में बुध का गोचर छठवे भाव में होने जा रहा है जो कि आपके खर्चों में बढ़ोतरी करवायेगा और सामाजिक जीवन में संभलकर कार्य करने की जरुरत, धन हानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि

तुला राशि में बुध का गोचर पांचवे भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपकी सभी मनोकामनायें पूरी होगी और पारिवारिक सुख की प्राप्ति भी होगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश और शेयर बाजार में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपके धार्मिक स्थल पर जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। इस दौरान आप संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और उनसे सुख उठाएंगे।

धनु राशि

इस राशि में बुध का गोचर तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। धन हानि हो सकती है, इसलिये खर्चों पर अंकुश लगायें। वैवाहिक संबंधों में प्रेम बनेगा और अगले स्तर तक ले जाने के लिये समय ठीक है।

मकर राशि

बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर भी सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। अपने व्यवसाय में आर्थिक लाभ पा सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सभी अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि

इस राशि में बुध का गोचर लग्न भाव में ही हो रहा है। इस भाव में बुध के आने से आपको संतान का पूरा सहयोग प्राप्त होगा वहीं व्यापार में बढ़ेतरी होगी और जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा। इस समय में दान-पुण्य आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि में बुध 12वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को धन व संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरनी होगी, वरना नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।