15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2022 April: नवरात्रि का पावन पर्व इस दिन से होगा शुरू, जानिए किन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान

चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही हैं जो 11 अप्रैल तक चलेंगी। जानिए इस नवरात्रि किन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान।

2 min read
Google source verification
Navratri, navratri 2022, chaitra navratri 2022, चैत्र नवरात्रि 2022, navratri 2022 april, navratri 2022 april date,

Navratri 2022 April: नवरात्रि का पावन पर्व इस दिन से होगा शुरू, जानिए किन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान

Chaitra Navratri 2022 Date: नवरात्रि का पर्व शुरू होने में अब अधिक दिन शेष नहीं बचे हैं। हिंदू धर्म के लोगों के लिए ये पर्व बहुत खास होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अलग-अलग दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है उनका जीवन सुखों से भर जाता है। चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही हैं जो 11 अप्रैल तक चलेंगी। जानिए इस नवरात्रि किन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान।

मेष राशि: आपके लिए नवरात्रि पर्व ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपकी हर इच्छा पूरी होगी। मां अंबे की आप पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। कोई नया काम इस अवधि में मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी। एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे।

वृषभ राशि: नवरात्रि पर्व आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। एक से अधिक स्रोत से आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। मां अंबे की कृपा से आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि: नवरात्रि में मां अंबे आप पर मेहरबान रहेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं। इस दौरान कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप जमकर पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अचानक से कहीं से गुप्त धन की

कन्या राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कार्यस्थल में कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस दौरान मां अंबे और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहेगी।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों को इस काम में मिलेगी बड़ी सफलता