11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chanakya Niti: अपने करीबियों से भी कभी न शेयर करें ये 5 बातें, जानिए क्या है कारण

Chanakya Niti Quotes and Status In Hindi: चाणक्य नीति में 5 ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें इंसान को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति मुश्किल में पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
chanakya, चाणक्य नीति, chanakya niti hindi, chanakya quotes, chanakya thoughts, chanakya vichar,

Chanakya Niti: अपने करीबियों से भी कभी न शेयर करें ये 5 बातें, जानिए क्या है कारण

चाणक्य ने अपनी नीतियों में मानव समाज के कल्याण से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण कर लेता है उसका जीवन सरल और सुखमय हो जाता है। आज के दौर में इनकी नीतियां काफी ज्यादा प्रचलित हैं। इनकी नीतियों ने सदैव ही लोगों के मार्गदर्शन करने का काम किया है। चंद्रगुप्त मौर्य भी इन्हीं की नीतियों की बदौलत ही सम्राट बन सके। जानिए चाणक्य नीति में ऐसी कौन सी 5 बातें बताई गई हैं जिन्हें हमें किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए।

अपमान का न करें जिक्र: चाणक्य नीति अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति ने आपका अपमान किया है तो इस बात का जिक्र किसी से भी न करें। क्योंकि ऐसा करने पर आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। चाणक्य कहते हैं सामने वाला व्यक्ति आगे मुंह पर तो आपको सांतवना देगा लेकिन पीठ पीछे आपका मजाक बनाने की कोशिश करेगा।

दुखों को न करें जाहिर: चाणक्य नीति कहती है कि अपने दुखों पर भी दूसरों से शेयर करने से बचें। क्योंकि लोग आपकी मदद करने की बजाय आपको कमजोर समझने लगेंगे। जिससे अंत में आपकी ही हानि होगी।

धन हानि की बात: चाणक्य नीति अनुसार धन हानि होने की बात भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अधिकतर लोग ये बात जानकर आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कहीं उनको आपकी मदद न करनी पड़ जाए।

पति-पत्नी के बीच के मतभेद: अधिकतर शादीशुदा लोगों के बीच में किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन इन मतभेदों की बात किसी तीसरे व्यक्ति से शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि भविष्य में इस कारण आपके प्रेम संबंध में खटास उत्पन्न होने के आसार रहते हैं।

कोई महत्वपूर्ण योजना और जरूरी बातें: चाणक्य नीति के अनुसार अपने कार्य की जरूरी बातें या प्लान का जिक्र भी किसी दूसरे से नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी को बता देंगे तो इससे आपको सफलता मिलने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न होने लगेंगी।
यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में 32 दिन तक अस्त रहेगा बृहस्पति ग्रह, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, तुरंत करें ये उपाय