
चाणक्य नीति की बातें: ऐसे लोगों के पास धन का कभी नहीं होता अभाव
Chanakya Niti In Hindi: धन कमाने से कई ज्यादा मुश्किल काम होता है धन को बचाकर रखना। कुछ लोग कम पैसे कमाने के बाद भी अपने लिए अच्छा खासा धन जोड़कर रख लेते हैं वहीं कुछ लोग बहुत पैसा कमाने के बाद भी ऐसा नहीं कर पाते। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन से जुड़ी कई बातें बताई हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने धन को नष्ट होने से बचा सकते हैं। इन नीतियों से धन को इस्तेमाल करने का सही तरीका जाना जा सकता है। साथ ही इस बात की भी जानकारी मिल जाती है कि आप कैसे पैसों की बचत कर सकते हैं।
श्लोक:
अन्यायोपार्जितं वित्तं दशवर्षाणि तिष्ठति ।
प्राप्ते चैकादशे वर्षे समूलं तद् विनश्यति॥
चाणक्य नीति के इस श्लोक के मुताबिक चोरी, जुआ, अन्याय और धोखा देकर कमाया हुआ धन अधिक समय तक हमारे पास नहीं रहता। ऐसा धन बहुत जल्दी ही नष्ट हो जाता है। अतः व्यक्ति को कभी अन्याय से धन के अर्जन की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य अनुसार अगर आप हमेशा के लिए धन को संभालकर रखना चाहते हैं या उसकी बचत करके रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि सही तरीके से मेहनत करके ही धन कमाएं। तभी मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। वहीं अगर आप अधिक पैसा कमाने के चक्कर में गलत रास्ता चुनेंगे तो ऐसे धन का जल्दी ही नाश हो जाएगा।
चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि इंसान को अपने बुरे वक्त के लिए धन की बचत करके रखनी चाहिए। क्योंकि बुरे समय पर यही धन आपका सबसे बड़ा साथी होता है। पैसा सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें। धन का कभी भी दिखावा न करें। इसी के साथ व्यक्ति को कभी भी आय से अधिक धन खर्च नहीं करना चाहिए।
कभी भी अपने धन का इस्तेमाल दूसरों को हानि पहुंचाने में नहीं करना चाहिए। चाणक्य अनुसार जो लोग ऐसा करते हैं वो आगे चलकर बड़ी मुश्किलों में फंस जाते हैं। धन का प्रयोग समाज के कल्याण के लिए करना चाहिए। कुछ धन दान के लिए भी रखना चाहिए। अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरमंदों की सहायता के लिए रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग, भारत के ये दो पॉलिटीशियन भी हैं इसी राशि के जातक
Published on:
08 Feb 2022 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
