
जल्द मकर राशि में बनेगा 'चतुर्ग्रही योग', इन 4 राशि वालों की बदल जाएगी जिंदगी
Astrology: ज्योतिष अनुसार जब भी ग्रहों की युति होती है तो इसका अच्छा या बुरा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। फरवरी में 4 ग्रहों की मकर राशि में युति होने जा रही है। मकर राशि में जहां पहले से ही बुध और शनि ग्रह विराजमान है तो वहीं 26 फरवरी से मंगल तो 27 फरवरी से शुक्र देव भी इस राशि में गोचर शुरू कर देंगे। ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। ये योग 4 राशि वालों की जिंदगी बदल देगा।
मेष राशि: इस राशि वालों को इस अद्भुत योग से मुनाफा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस समय आपको कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। पैसों की इस दौरान कमी नहीं होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों को इस दौरान धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर को मजबूत करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में की गई डील से आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
तुला राशि: इस अवधि में आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। इनकम बढ़ सकती है। जो जातक नौकरी के चलते विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको अच्छी खासी सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को मेहनत और प्रयासों का उचित फल प्राप्त होगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बिजनेस में विस्तार करेंगे। पुराने निवेश से इस अवधि में अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। खर्चों पर कंट्रोल करने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Rahu: पापी ग्रह राहु 4 राशि वालों की बदलने वाला है तकदीर, पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं दूर
Published on:
16 Feb 2022 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
