
इन दिनों श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व चल रहे हैं। इसके चलते भोपाल शहर में श्रद्धा, भक्ति का नजारा दिखाई दे रहा है। मंगलवार, 19 सितंबर से दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व भी प्रारंभ होंगे। इस दौरान दस दिनों तक जैन श्रद्धालु दस अलग-अलग धर्मों की आराधना करेंगे। शहर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु भौतिक सुख सुविधाओं से दूर रहकर आराधना, भक्ति करेंगे। पर्युषण पर्व के दौरान सात्विक भोजन का विशेष महत्व है। इसलिए शहर के कुछ जैन मंदिरों में रियायती दामों पर बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
इन दिनों भोपाल के दिगम्बर जैन मंदिरों में चातुर्मास आराधना की जा रही है। पर्युषण पर्व के साथ भक्ति का उत्साह और बढ़ जाएगा। पर्युषण पर्व के चलते शहर के जिनालयों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जा रही है। पर्युषण पर्व की शुरुआत उत्तम क्षमा धर्म के साथ होगी। इसके बाद मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, सयंम, तप, त्याग, आकिंचन्य, ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ जैन मुनियों आशीष वचन एवं मंदिरों में बाहर से आए विद्वानों द्वारा दस धर्म पर विशेष व्याख्यान होंगे। मंदिरों में तत्वार्थ सूत्र का वाचन, संगीत मय भक्तांबर का पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
विद्यार्थियों के लिए दो स्थानों पर भोजन व्यवस्था : पर्युषण पर्व के दौरान शुद्ध और सात्विक भोजन का विशेष महत्व बताया गया है। शहर में बाहर से आने वाले कई विद्यार्थी और ऑफिस कार्य करने वाले कई नौकरीपेशा है, जो घर परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में पर्युषण के दौरान उन्हें शुद्ध और सात्विक भोजन मिले इसके लिए दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट की ओर से दो स्थानों पर भोजन की व्यवस्था रहेगी। कमेटी के मनोज जैन आरएम ने बताया कि 19 से 29 सितंबर तक आदिनाथ जैन मंदिर हबीबगंज और पार्श्वनाथ जैन मंदिर जवाहर चौक में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यहां वे रियायती दरों पर भोजन कर सकेंगे। पहचान के लिए उन्हें अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। भोजन व्यवस्था सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 और शाम को 5 से 6:30 बजे तक रहेगी।
इनकी होगी आराधना
उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्मचर्य
Published on:
18 Sept 2023 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
