
Vastu: घर के मुख्य द्वार पर ये एक चीज लटकाने से धन-धान्य की नहीं होती कमी
Vastu Tips For Main Gate Of House: घर परिवार में हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए जाते हैं। इन्हीं में से एक उपाय के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। आप में से अधिकतर लोगों ने देखा होगा कि कई लोग अपने घर के मेन गेट पर पत्तों की लड़ी सी बांध देते हैं। इसे कोई तोरण कहता है तो कोई बंदनवार। मुख्य रूप से ये किसी खास मौके जैसे कोई त्योहार हो, विशेष पूजा पाठ हो या फिर घर में शादी हो ऐसे मौकों पर बांधी जाती है। लेकिन इसे बांधने के लिए किसी विशेष इवेंट का होना जरूरी नहीं है। आप इसे हमेशा बांधकर भी रख सकते हैं। जानिए क्या है इसे बांधने के फायदे।
इन पत्तों का बंदनवार माना जाता है बेहद शुभ: बंदनवार अशोक या फिर आम के पत्तों से ही बना होना चाहिए। इसमें आप चाहे तो फूल भी लगा सकते हैं। कहते हैं अशोक या आम के पत्तों की बंदनवार घर में लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। वहीं घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए आप कौड़ी या सीप का बंदनवार भी बनाकर लगा सकते हैं।
कैसी बंदनवार लगाने से क्या मिलता है लाभ: घर के मुख्य द्वार के ऊपर बंदनवार लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। अशोक के पत्तों की बंदनवार चौखट पर लटकाने से घर में आर्थिक संपन्नता आती है। पीली कौड़ी और सीप की बंदनवार घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। नारियल के रेखों की वंदनवार लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ-साथ रोग भी दूर होते हैं। आम के पत्तों की तोरण हमेशा खुशहाली बनाए रखती है।
कब बंदनवार लगाना होता है बेहद जरूरी: पुराने समय से ही शादी ब्याह, त्योहार, बच्चे के जन्म, विशेष पूजा पाठ या किसी भी शुभ मौके पर घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लटकाने की परंपरा चली आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाता है किसी भी शुभ अवसर पर घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाए। ऐसा करने से शुभ काम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है। लेकिन आप इसे हमेशा के लिए भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन गुणों की वजह से अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग
Published on:
15 Mar 2022 12:53 pm
