26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hartalika Teej 2022: प्रदोष काल में शुभ होती है हरतालिका तीज की पूजा, जानिए शाम में कितने से कितने बजे तक कर सकेंगे पूजन

आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से महिलाएं और कुंवारी कन्याएं इस व्रत को करती हैं। हरतालिका तीज व्रत की पूजा प्रदोष काल में शुभ मानी जाती है। तो आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त...

less than 1 minute read
Google source verification
hartalika teej 2022, hartalika teej puja time, hartalika teej 2022 shubh muhurat, pradosh kaal muhurat today, hartalika teej ki puja ka muhurt, hartalika teej puja mantra,

Hartalika Teej 2022: प्रदोष काल में शुभ होती है हरतालिका तीज की पूजा, जानिए शाम में कितने से कितने बजे तक कर सकेंगे पूजन

Hartalika Teej 2022 Shubh Muhurat: आज 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं और कुंवारी कन्याओं द्वारा रखा जाएगा। हरतालिका तीज व्रत में सुहागिनें निर्जल रहकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। वहीं महिलाएं शाम के समय सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। माना जाता है कि जो महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सच्चे मन से विधिपूर्वक इस व्रत को करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था।

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ बीते कल 29 अगस्त 2022, सोमवार को दोपहर 03:20 बजे हो चुका है और इस तिथि की समाप्ति 30 अगस्त 2022, मंगलवार को दोपहर 03:33 बजे होगी। वहीं हरतालिका तीज का व्रत आज 30 अगस्त को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल मुहूर्त में करने का विधान है। तो आइए जानते हैं आज प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त...

हरतालिका तीज 2022 शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज व्रत का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 06:33 बजे से शुरू होगा और रात 08:51 बजे पर समाप्त होगा।

हरतालिका तीज पर पूजन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
ऊँ गौर्ये नम: (पार्वती पूजन मंत्र)
ऊँ नम: शिवाय (शिव पूजन मंत्र)
श्री गणेशाय नम: (गणपति पूजन मंत्र)

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय, मां पार्वती की कृपा से दूर होंगी वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं