25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वमनोकामना सिद्धि के लिए ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

एकादशी व पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा से मनुष्य की इस लोक में तो सभी इच्छाएं पूर्ण होती ही है, साथ ही उसे मोक्ष भी मिलता है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Nov 25, 2015

ram krishna vishnu bhagwan

ram krishna vishnu bhagwan

श्रीमदभागवत के अनुसार एकादशी व पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा से मनुष्य की इस लोक में तो सभी इच्छाएं पूर्ण होती ही है, साथ ही उसे मोक्ष भी मिलता है। यही कारण है कि एकादशी तथा पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का ध्यान और पूजा-अर्चना करना श्रेष्ठ माना जाता है। विष्णु के 10 अवतारों की कथा श्रवण करने तथा उनके मंत्रों के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

संतति सुख, अटूट दाम्पत्य व घर की शांति के लिए इस श्लोक का 51 बार पाठ करें :

मूकं करोति वाचालं पंगुलंघयतेगिरिम्। यत्कृपा तंहम् वन्दे परमानन्दं माधवम्।।

कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को सर्वकामना सिद्धि के लिए भगवान विष्णु की स्तुतिपरक इस श्लोक का 21 बार पाठ करें :


शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारंम गगनसदृशं मेधवर्णं शुभांगम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिध्र्यानगम्यं वन्देविष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।


अकाल मृत्यु निवारण, शारीरिक स्वास्थ्य व भवन दोष निवारण के लिए इस श्लोक का 21 बार पाठ करें :


शशंक चक्रं किरीटकुंडलं सपीतवस्त्रं सरसिरूहेक्षणं।
सहस्त्राक्षवक्षस्थलकौस्तुभश्रियं नमामि विष्णुं शिरसा चतुर्भुजम्।।


देव जागरण के बाद मंत्र


'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' या 'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।' या गुरु द्वारा प्रदत्त किसी अन्य मंत्र का यथा शक्ति जप करें। श्रीविष्णुसहस्त्रनाम, गोपालसहस्त्रनाम और श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद आरती, पुष्पांजलि करें। देवी-देवताओं से वर्ष पर्यन्त सुख समृद्धि की कामना करें। विवाह योग्य संतानों का शीघ्र विवाह हो तथा विवाहितों के उत्तम संतान हों, ऐसी कामना के साथ देवताओं की स्तुति तथा गुण-गान करें।



ये भी पढ़ें

image