
isha mahashivratri
Mahashivratri 2023: बता दें कि हिंदू धर्म के प्रमुख पूजा-पाठ और व्रत, त्योहार में से एक महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। इसको लेकर कोयंबटूर (तमिलनाडु) के ईशा योग सेंटर में उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु पहुंचेंगी। वे यहां सद्गुरु की मौजूदगी में शाम छह बजे से शुरू होकर अगले दिन 19 फरवरी को सुबह छह बजे तक चलने वाले उत्सव में शिरकत करेंगी।
भव्य होगा ईशा महाशिवरात्रि कार्यक्रमः महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाला ईशा महाशिवरात्रि कार्यक्रम बेहद भव्य होने वाला है। 112 फुट की आदियोगी प्रतिमा के सामने होने वाले कार्यक्रम में अद्भुत नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ध्यान का कार्यक्रम आयोजित होगा।
हजारों लोग इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी बनेंगे, जबकि ऑनलाइन इस ध्यान कार्यक्रम से लाखों लोग जुड़ेंगें। ईशा महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम की भारत की 16 भाषाओं में लाइवस्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
यहां देख सकेंगे लाइवः ईशा महाशिवरात्रि कार्यक्रम को https://www.youtube.com/watch?v=GqKYAAzSg2U लिंक पर देख सकते हैं।
क्या कहते हैं सद्गुरुः महाशिवरात्रि के इस पर्व को लेकर सद्गुरु कहते हैं कि महाशिवरात्रि धर्म या विश्वास की नहीं, नस्ल या राष्ट्र की नहीं है। यह एक ऐसी रात है, जिसमें ग्रहों की स्थिति मानव प्रणाली में ऊर्जा को ऊपर उठाती है। एक सार्वभौमिक प्रभाव के साथ एक ब्रह्मांडीय घटना। इसे सचेतन होकर अनुभव करें।
जाने माने कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस ईशा महाशिवरात्रि कार्यक्रम में जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टालीवुड गायक राम मिरियाला, तमिल पार्श्वगायक वेल मुरुगन,मंगली, कुतले खान, बंगाली लोकगायक अनन्या चक्रवर्ती आदि प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा साउंड्स ऑफ इशा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Updated on:
18 Feb 2023 10:53 am
Published on:
17 Feb 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
