31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगन्नाथ रथ यात्रा 2022: 1 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

  Jagannath Rath Yatra 2022 Date: 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। हर साल आषाढ़ मास में भव्य तरीके से निकाली जाने वाली जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में दुनिया भर से लोग शामिल होने आते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jagannath rath yatra 2022, jagannath rath yatra 2022 date, jagannath rath yatra 2022 date and time, jagannath rath yatra 2022 date in odisha, jagannath temple puri odisha, shubh muhurat, puja timings, jagannath rath yatra significance, jagannath rath yatra kab nikalti hai, jagannath rath yatra kyu nikali jati hai,

जगन्नाथ रथ यात्रा 2022: 1 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Jagannath Rath Yatra 2022 Shubh Muhurat And Significance: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस साल 2022 में यह रथ यात्रा 1 जुलाई, शुक्रवार को शुरू होगी जो गुंडिचा मंदिर तक जाती है। यह रथ यात्रा 12 जुलाई तक चलेगी। इस भव्य रथयात्रा में दुनियाभर से लोग शामिल होने आते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में 3 भव्य रथ सजाए जाते हैं जिसमें एक रथ में जगन्नाथ जी, दूसरे रथ में उनके भाई बलराम और तीसरा रथ बहन सुभद्रा का होता है। तो आइए जानते हैं इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व...

भगवान जगन्नाथ पूजा शुभ मुहूर्त
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 30 जून 2022, गुरुवार सुबह 10:49 बजे से होगी और इसका समापन 1 जुलाई 2022, शुक्रवार को दोपहर 1:09 बजे होगा।

जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हर साल के इस समय के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और अपनी बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के यहां गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं। यानी कि जगन्नाथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के मंदिर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुंडिचा मंदिर तक जाती है। इस मंदिर में 7 दिन विश्राम करने के बाद भगवान जगन्नाथ दोबारा पुरी लौट आते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: शुक्र यंत्र से होती है वैवाहिक और भौतिक सुखों में वृद्धि, जानिए कैसे करें स्थापित

Story Loader