26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशि के अनुसार जानें आपके लिए कौन सा रंग है शुभ

राशि की मदद से इंसान के बारे में हर छोटी-बड़ी बातें पता चल सकती है

2 min read
Google source verification
zodiac_color.jpg

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और हर राशि से कुछ न कुछ खास जरूर जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि राशि से आप उस व्यक्ति के व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं।


इसके अलावे राशि की मदद से इंसान के बारे में हर छोटी-बड़ी बातें पता चल सकती है। आज हम आपको राशि के अनुसार शुभ रंग के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि का कौन सा रंग शुभ है...

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि का शुभ रंग लाल होता है। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक है। ये रंग क्रियाशील रहने है और जरूरत पड़ने पर सतर्क रहने का संकेत देता है।


वृषभ राशि: इस राशि का शुभ रंग हरा होता है। ये रंग मई के महीने में जन्मे लोगों के लिए भी सुखदायी रहता है।


मिथुन राशि: इस राशि का शुभ रंग पीला है जो कि बुद्धि, मन और प्रेरणात्मक विचारों का प्रतीक है। ये रंग मन में आशावादी विचारों को उत्पन्न करता है।


कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है तो मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है। इनका शुभ रंग सफेद होता है


सिंह राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इन लोगों के लिए सुनहरा और नारंगी और पीले का गहरा शेड शुभ रहता है।


कन्या राशि: इस राशि का शुभ रंग गहरा भूरा है। इनके लिए गहरा नीला रंग भी शुभ रहता है।


तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि का शुभ रंग हल्का पीला होता है जो शांति और सुख का प्रतीक है।


वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लिए शुभ रंग महरून माना जाता है। वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग काला भी हो सकता है।


धनु राशि: इस राशि का शुभ रंग गहरे नीला और बैंगनी है। ये दोनों ही रंग व्यक्ति में आत्मविश्वास को जगाते हैं।


मकर राशि: इस राशि का रंग काला, गहरे भूरे और ग्रे रंग के शेड्स होते हैं।


कुंभ राशि: इस राशि का शुभ रंग हल्का नीला, एक्वामरीन और आसमानी नीला रंग है।


मीन राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस राशि का शुभ रंग वायलेट है।