Navratri Day 5, Skandmata Ka Bhog And Pujan Mantra: शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन 30 सितंबर 2022 को है। नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की आराधना होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंदमाता चार भुजाधारी हैं। ये अपने एक हाथ से पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को गोद में लिए हुए हैं। वहीं माता की दो भुजाओं में कमल के पुष्प सुशोभित हैं और एक भुजा ऊपर उठी हुई है स्कंदमाता अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की विधिवत पूजा से धन, यश, शांति और बल प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी किस प्रिय चीज का भोग लगाना चाहिए और साथ ही जानें पूजन मंत्र...