
मंगल का मकर राशि में गोचर: 5 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा
Mangal Gochar February 2022: मंगल का गोचर ज्योतिष नजरिए से काफी अहम माना जाता है। ज्योतिष में इस ग्रह का संबंध लाल रंग से जोड़कर देखा जाता है जो कि अग्नि, क्रोध तत्व का प्रतीक है। इसे ग्रहों के सेनापति का दर्जा भी प्राप्त है। मंगल ग्रह से प्रभावित लोग काफी साहसी, ऊर्जावान, मेहनती और निडर होते हैं। ये ग्रह अभी धनु राशि में गोचर कर रहा है 26 फरवरी से ये अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करने लगेगा। इस राशि में मंगल ग्रह काफी मजबूत स्थिति में रहेगा। जानिए इस गोचर से किन 5 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।
मेष राशि: इस गोचर की अवधि के दौरान आपको करियर में जबरदस्त सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अतीत में किए गए प्रयासों का आपको काफी अच्छा फल प्राप्त होगा। कार्यस्थल में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। हर चुनौती का आप डटकर सामना करते नजर आएंगे। आर्थिक रूप से ये समय शानदार रहने वाला है।
मिथुन राशि: इस गोचर की अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। किसी निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए ये अवधि काफी शुभ साबित होगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जाएगी। प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में भी आप सफल रहने वाले हैं। व्यापारी जातकों को भी इस दौरान लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है।
कन्या राशि: इस गोचर अवधि के दौरान करियर के मौर्चे पर आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम की जमकर तारीफ करते नजर आएंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लंबी अवधि के निवेश करने में आपको लाभ प्राप्त होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
वृश्चिक राशि: मंगल का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। आप कड़ी मेहनत से जीवन के हर क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता अर्जित कर सकेंगे। यात्राएं फलदायी साबित होंगी। आर्थिक रूप से ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। निवेश से भरपूर मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: फरवरी में 5 ग्रहों का मकर राशि में अनोखा महासंयोग, 3 राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत
Published on:
08 Feb 2022 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
