24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सौर मंडल में होगा बड़ा बदलाव, इन राशियों पर दिखेगा प्रभाव

आज सौर मंडल में होगा बड़ा बदलाव, इन राशियों पर दिखेगा प्रभाव

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 15, 2019

mithun sankranti

आज सौर मंडल में होगा बड़ा बदलाव, इन राशियों पर दिखेगा प्रभाव

सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को सूर्य की संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। साल में 12 संक्रांति होती है, जिसमें सूर्य अलग-अलग राशि, नक्षत्र पर विराजमान होते हैं। उनमें मिथुन संक्रांति भी एक हैं। मिथुन संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और धरती मां की भी पूजा की जाती है। इस दिन सिलबट्टे की भूदेवी के रूप में पूजा होती है।

मिथुन संक्रांति से सौर मंडल में बड़ा बदलाव आता है। इसके बाद से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य में आये इस बदलाव को बहुत बड़ा माना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। दक्षिण में इसे संक्रमानम, पूर्व में अषाढ़, केरल में मिथुनम ओंठ तो ओडिशा में राजा परबा के नामा से जाना जाता है। इस दौरान सभी राशियों में नक्षत्र की दिशा बदल जाती है।

15 जून से 17 जुलाई तक सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का प्रत्येश राशियों पर निम्न प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

मेष राशि
इस राशि वाले जातकों के जीवन में इस दौरान सुख-शांति बनी रहेगी। सहजता के साथ सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जून से जुलाई यानी पूरे एक माह तक आपको कम मेहनत का अधिक फल प्राप्त होगा। धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
आपके लिए यह एक माह लाभ दायक रहेगा। इस दौरान आपको परिवार का सुख प्राप्त होगा। रूके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। अभी तक सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे थे, अब इस राशि से सूर्य निकलने की बजह से अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। संतान से लाभ और सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का समय बहुत अच्छा बितने वाला है। क्योंकि आपकी राशि में ही सूर्य का गोचर होने वाला है। इस दौरान आपको शासकीय कार्यों से अधिक लाभ हो सकता है। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

कर्क राशि
इस राशि वाले जातकों को जमीन-जायदाद से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान धनलाभ की संभावना है। कोर्ट से संबंधित मामलों में चिंता हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। इस दौरान अपनी मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त कर पाएंगे। यात्राओं में समय व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कन्या राशि
इस राशि वाले जातकों के तरक्की के मार्ग खुलेंगे और आपको पराक्रम के अनुसार फल मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन लाभ संभव है।

तुला राशि
इस राशि वाले जातकों को इस दौरान बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है। पुरानी परंपराओं से अलग आधुनिकता की ओर झुकाव रहेगा। संयमपूर्वक समय बिताने की कोशिश करें, धैर्य से काम करें। सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
यह समय बिलकुल अच्छा नहीं है, इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। अतिउत्साह में कोई भी काम न करें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें, विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।

धनु राशि
इस राशि के लिए यह गोचर अपार सफलता दिलाएगा। थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। चिंता न करें, भविष्य में समय पूरी तरह पक्ष का हो जाएगा।

मकर राशि
इस राशि वाले जातकों का समय बहुत अच्छा बितने वाला है। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। नई योजनाओं पर विचार होगा। भविष्य में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय पक्ष में है।

कुंभ राशि
इस दौरान नए वाहनों की प्राप्ति हो सकती है। सभी योजनाएं सफल होंगी। लेन-देन में सावधानी रखेंगे तो फायदे में रहेंगे, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि वाले जातकों के आशा के अनुरूप काम नहीं हो पाएंगे। अज्ञात भय बना रहेगा। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में गड़बड़ हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।