
hindu nav varsh
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार नव संवत्सर 2080 के राजा बुध और मंत्री शुक्र रहेंगे, जिसके चलते शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों में उत्थान होगा, विशेषकर महिलाओं के लिए यह साल विशेष रूप से लाभकारी होगा। देश में नया साल सुख, शांति और सौभाग्य लेकर आएगा। हालांकि छोटी-मोटी दिक्कत आ सकती हैं, लेकिन वो सुख, शांति के बीच अधिक उल्लेखनीय नहीं रहेंगी।
नए साल का राजा बुध के होने का फायदाः पं. अरविंद तिवारी के अनुसार बुध, बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार आदि के कारक हैं। इसलिए बुध के विक्रम संवत 2080 का राजा होने से इस साल व्यापार में उन्नति होगी, आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। शिल्पकारी, लेखन, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक तरक्की होगी। लोगों में उत्साह के साथ क्रोध भी देखने को मिल सकता है। तेज वर्षा, चक्रवात देखने को मिल सकते हैं। पशुओं के लिए थोड़ा मुश्किल समय रहेगा।
मंत्री शुक्र होने का फलः शुक्र सुख-समृद्धि, रचनाशीलता के कारक हैं। इसलिए नववर्ष 2080 का मंत्री शुक्र के होने से मनोरंजन, फैशन, फिल्म उद्योग, मनोरंजन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक फायदा होगा। महिलाओं को इससे अधिक लाभ होने की उम्मीद है। बीमारियों के कारण लोगों में डर की स्थिति बन सकती है, जन-धन हानि का योग बन सकता है।
Updated on:
20 Mar 2023 11:10 am
Published on:
20 Mar 2023 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
