
चांदपोल पुरानी बस्ती बालानंदाचार्य मठ में बलराम सत्संग महिला मंडल की ओर से महंत महेशदास के सानिध्य में फाग उत्सव मनाया। संत नरहरिदास ने बताया कि सुबह सीताराम जी का पंचामृत अभिषेक करवाया गया। गुलाल पुष्पों से होली उत्सव मनाया गया। सीतादेवी दुसाद, सुशीला देवी, मोना देवी सहित अन्य महिलाओं ने ठाकुर जी रंग बरस सवारियां सहित अन्य भजन गाए। अंत में संकीर्तन हुआ। मनीषदास, कमलदास, ओमदास, नीलमणि शास्त्री, पुजारी ओम शर्मा, घनश्याम कृष्ण चटर्जी आदि संत महंत मौजूद रहे।
इधर गोपालपुरा मुक्तानंद नगर स्थित राधा गोविंद मंदिर में महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। सविता गुप्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण के स्वरूप का सोलह शृंगार कर नारी रूप धारण कराया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान फाल्गुनी भजन भी गाए गए।
मानसरोवर कावेरीपथ सेक्टर 14 में शनिवार को फागोत्सव कार्यक्रम होगा। मोहन साहू ने बताया कि फूलों की होली खेलने के साथ ही 56 भोग भोग की झांकी सजाई जाएगी। भजनों से बाबा श्याम को रिझाया जाएगा। एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी जाएगी।
Published on:
15 Mar 2024 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
