17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मन की शांति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है मोती रत्न, इस राशि के जातकों को मिलता है लाभ

Pearl Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों को धारण करने से जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। साथ ही रत्न ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाकर जीवन में तरक्की दिला सकते हैं। वहीं मोती रत्न को चंद्रमा से संबंधित माना गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
moti ratna ke fayde, moti kis rashi ko pehna chahiye, pearl gemstone benefits, moti ratna kaise dharan kare, gemstone for concentration, chandra grah ko kaise majboot kare, ratna shastra, gemology,

मन की शांति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है मोती रत्न, इस राशि के जातकों को मिलता है लाभ

Moti Ratna Ke Fayde: ज्योतिष अनुसार जीवन में ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण कई शारीरिक, मानसिक या आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं रत्नों को धारण करने से ग्रहों को मजबूत करने के साथ ही कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। आज के समय में चिंता, तनाव काफी आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में मोती रत्न को धारण करने से लाभ मिल सकते हैं। इसे चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। तो आइए जानते हैं मोती धारण करने के लाभ और किस राशि के लोगों के लिए है ये फायदेमंद...

मोती धारण करने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा से संबंधित सफेद रंग का यह रत्न मन और मस्तिष्क को काफी प्रभावित करता है। ऐसे में मन की शांति, और एकाग्रता बढ़ाने के लिए मोती रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही बैचेनी को दूर करके अनिद्रा की समस्या में भी मोती रत्न सहायक माना गया है।

वहीं यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा की महादशा होने, राहु या केतु की युति में भी मोती पहनने की सलाह दी जाती है। इसे आप ज्योतिषीय सलाह से शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार को चांदी की अंगूठी में पहन सकते हैं।

मोती किस राशि के लोग पहन सकते हैं
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए मोती रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: सोने से पहले करें इन 2 मंत्रों का जाप, तनाव मुक्ति के साथ ही मिलती है बेहतर नींद