12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pukhraj : इन 2 राशियों की किस्मत चमका सकता है पुखराज रत्न, इस विधि से पहनने पर मिलते हैं शुभ परिणाम

Pukhraj Ratan Ke Fayde: ज्योतिष अनुसार पुखराज रत्न धनु और मीन राशि वालों के लिए सबसे शुभ होता है। लेकिन इस राशि के लोग यदि अगर पुखराज नहीं पहन सकते तो इसके स्थान पर इसका उपरत्न टोपाज भी धारण कर सकते हैं। इसे भी काफी लाभदायक माना गया है।

2 min read
Google source verification
pukhraj stone benefits in hindi, pukhraj gemstone benefits, pukhraj stone kis ungli me pahne, topaz gemstone benefits, पुखराज रत्न किस राशि को पहनना चाहिए, पुखराज रत्न पहनने की विधि, पुखराज रत्न के प्रभाव, who should wear pukhraj, who can wear topaz stone, how to wear pukhraj ratna,

Pukhraj : इन 2 राशियों की किस्मत चमका सकता है पुखराज रत्न, इस विधि से पहनने पर मिलते हैं शुभ परिणाम

Yellow Sapphire Stone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं हर रत्न का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि कोई रत्न किसी व्यक्ति को एक बार सूट कर जाए तो ये उसकी किस्मत बदल सकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरु ग्रह के रत्न पुखराज के बारे में। इसका रंग सुनहरा होता है। वहीं पुखराज रत्न को धारण करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूती मिलती है। वहीं यदि कोई व्यक्ति पुखराज रत्न नहीं धारण कर सकता तो इसके स्थान पर इसका उपरत्न टोपाज धारण कर सकते हैं। मान्यता है कि ये रत्न भी पुखराज कि तरह ही लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं किन दो राशियों के लिए पुखराज पहनने से फायदे मिलते हैं...

इन दो राशि वालों को मिलते हैं पुखराज रत्न से भरपूर फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज रत्न धनु और मीन राशि के जातकों के लिए पहनना बड़ा शुभ होता है। ऐसा इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह के समान होने के कारण है। बृहस्पति ग्रह का आधिपत्य धनु और मीन राशि वालों पर होने के साथ ही इसका संबंध पुखराज रत्न से भी है। इसलिए इन दोनों ही राशि के लोगों के लिए पुखराज रत्न वरदान साबित हो सकता है।

पुखराज रत्न को धारण करने से ये जातक के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही आपके भीतर की प्रतिभा को निखारने और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का काम भी करता है। पुखराज रत्न धारण करने से यह नौकरी या बिजनेस हर क्षेत्र में तरक्की दिलाता है।

वहीं सेहत की दृष्टि से भी इस रत्न के फायदे माने गए हैं। ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की शादी में कोई अड़चन आ रही है तो उसे भी दूर करने के लिए पुखराज रत्न पहनना शुभ होता है। बता दें कि धनु और मीन राशि के अलावा पुखराज रत्न कर्क और सिंह वालों के लिए भी उत्तम माना गया है।


ऐसे करें धारण

ज्योतिष अनुसार पुखराज रत्न को बृहस्पतिवार यानी गुरुवार के दिन पहनना शुभ होता है। गुरुवार के दिन सुबह स्‍नान के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। फिर इस रत्न से जड़ित अंगूठी को दूध और गंगाजल के मिश्रण में डालें।

इसके बाद अंगूठी को शहद से स्‍नान करवाएं। तत्पश्चात इसे साफ पानी से धोकर अपने हाथ की तर्जनी उंगली में पहन लें। वहीं अंगूठी को पहनते समय 'ऊं ब्रह्म ब्र्हस्पतिये नमः' मंत्र का जाप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें : Chanakya Niti: पुरुषों के ये 3 गुण करते हैं महिलाओं को आकर्षित