4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu Transit 2022: जल्द वृषभ राशि छोड़ेगा राहु, इन राशि वालों के उजड़े जीवन में आएगी बहार!

राहु कुछ ही दिनों में मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा। इस राशि में राहु के गोचर शुरू करते ही कई राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार आ जायेंगी।

2 min read
Google source verification
rahu gochar, Rahu transit 2022, rahu gochar 2022 drik panchang, rahu transit april 2022,

Rahu Transit 2022: जल्द वृषभ राशि छोड़ेगा राहु, इन राशि वालों के उजड़े जीवन में आएगी बहार!

Rahu Gochar In Mesh Rashi: राहु ग्रह को पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है। ये हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो किसी के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो किसी के बुरे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस ग्रह को राशि बदलने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। ये भ्रम का ग्रह माना जाता है। 12 अप्रैल को राहु वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों को लाभ देगा।

वृषभ राशि: अप्रैल में राहु इस राशि से बाहर निकल जाएगा। जिससे इस राशि के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस समय नौकरी में आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि: राहु ग्रह इस महीने मिथुन वालों को भी राहत देगा। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। व्यापारी भी इस अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। कमाई के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। अच्छी आमदनी के कुछ मौके भी मिल सकते हैं।

कन्या राशि: इस अवधि में कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर प्रंशसा होगी। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप इस दौरान कुछ अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। आपके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास रहेगा। अगर आप इस दौरान काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे तो अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपनी शर्तों पर काम कर सकेंगे। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होने के आसार रहेंगे। ये अवधि फ्रेशर्स के लिए नौकरी ढूँढने के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। इस दौरान वेतन में वृद्धि हो सकती है और पदोन्नति की भी संभावना है। आप शत्रुओं और प्रतियोगियों पर हावी रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन दो राशियों को शनि ढैय्या से मिल जाएगी मुक्ति

Story Loader