25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan: शिवरात्रि के दिन इस स्तोत्र के साथ करें शिव अभिषेक, गरीबी हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

शिवरात्रि के दिन इस स्तोत्र के साथ करें शिव अभिषेक, गरीबी हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jul 25, 2019

सावन का पवित्र माहीना ( sawan month ) शुरू हो चुका है और 15 अगस्त तक चलेगा। शिव भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यह माह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। (sawan somwar) सावन सोमवार, नाग पंचमी, ( nag panchami ) सावन शिवरात्रि का इस माह में बहुत अधिक महत्व है। सावन शिवरात्रि (sawan shivratri ) पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि की अपेक्षा सावन ( sawan) में आने वाली शिवरात्रि पर किया हुआ उपाय या कोई भी पूजा-पाठ कई गुना अधिक फल प्रदान करती है। वहीं पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन दरिद्रता व गरीबी दूर करने के लिए दारिद्रय दहन स्तोत्र किया जाता है। इस स्तोत्र पाठ से जातक को स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और वह व्यक्ति धनवान हो जाता है। उसके कार्यों की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं। यदि आपको भी धन संबंधीत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप शिव जी की पूजा के बाद 'दारिद्रय दहन स्तोत्र' कर सकते हैं। आइए जानते हैं....

पढ़ें ये खबर - सावन में इस चमत्कारी मंत्र के साथ पहन लें एक मुखी रूद्राक्ष, लक्ष्मी जी बहुत जल्द होंगी प्रसन्न

सावन शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त:

इस बार सावन शिवरात्रि 30 जुलाई को है, माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ को जल चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। सावन शिवरात्रि यानी 30 जुलाई को शिव पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:10 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक होगा।

सावन महीने में भगवान शिव का 'दारिद्रय दहन स्तोत्र' के साथ अभिषेक करने से मनुष्य को स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होती है।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय....।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।