27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि 24 जनवरी से हो रहे हैं अस्त, सतर्क हो जाएं इन 5 राशि के लोग

शनि 34 दिन तक मकर राशि में अस्त रहेंगे। इस दौरान 5 राशि वालों की परेशानियां बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा।

2 min read
Google source verification
shani_1.jpg

शनि 24 जनवरी से हो रहे हैं अस्त, सतर्क हो जाएं इन 5 राशि के लोग

Shani Ast 2022: शनि 24 जनवरी से अस्त होने जा रहे हैं। जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। शनि 27 फरवरी तक अस्त रहेंगे। ये 34 दिन की अवधि कई राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बता दें शनि अभी मकर राशि में विराजमान हैं। इस समय मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है तो धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। इसलिए शनि के अस्त होने से इन 5 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानिए शनि के अस्त होने का इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। आपको कार्यों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में असक्षम रहेंगे। आपकी राशि में शनि की ये स्थिति निराशा देगी। जिसके चलते नौकरी में आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापार में भी कोई बड़ी हानि हो सकती है।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र पर नौकरीपेशा जातकों को काम में संतुष्टि नहीं मिलेगी। इस अवधि में हर काम में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से हानि मिलने की आशंका है। व्यापार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मामलों पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आपको आपके प्रयासों का उचित फल नहीं मिल पाएगा। नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं। व्यापार में किसी प्रकार के नुकसान से भी दो-चार होना पड़ेगा। जो जातक पार्टनरशिप के व्यापार में हैं उन्हें साथी के साथ अपने संबंधों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यात्राओं में काफी पैसा खर्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 3 राशि वालों के लिए खुशखबरी, शनि के प्रकोप से जल्द मिलेगी मुक्ति

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवासय में भी चीजें आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आप इच्छानुसार लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। धन लाभ में देरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रही हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आर्थिक जीवन को देखें तो इस समय धन खोने की आशंका है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए धन का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, बेस्ट बहू होती हैं साबित