11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर राशि में चतुर्ग्रही योग: जल्द बनेगा चार ग्रहों का अनोखा संयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

4 Planets In Capricorn Zodiac: फरवरी में 4 ग्रहों का अनोखा संयोग बनने जा रहा है। ये योग 27 फरवरी को विजया एकादशी पर बनेगा। इस दिन मकर राशि में शुक्र, शनि, मंगल और बुध ये चारों ग्रह एक साथ रहेंगे। ये योग 6 मार्च तक बना रहेगा। जानिए किन राशियों को इस अद्भुत संयोग से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

2 min read
Google source verification
astrology, mangal rashi parivartan, mars transit 2022, shukra rashi parivartan 2022,

मकर राशि में चतुर्ग्रही योग: जल्द बनेगा चार ग्रहों का अनोखा संयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Chaturgrahi Yog In Makar Rashi: फरवरी महीने के आखिरी दिनों में मकर राशि में चार ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही शनि देव और बुध देव विराजमान हैं। 26 फरवरी से मंगल ग्रह तो 27 फरवरी से शुक्र ग्रह इस राशि में गोचर शुरू कर देगा। ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। ये योग 6 मार्च तक बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि: आपके लिए ग्रहों का ये संयोग काफी लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की वाहवाही होगी। आपको आपके प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। निवेश के लिए समय शानदार है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा।

वृषभ राशि: आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। करियर में आपको अच्छी खासी तरक्की प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। नौकरी में अच्छी खासी तरक्की हासिल कर सकेंगे। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। व्यापारियों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। यात्रा से भी धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 2020 के बाद अब शनि बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी धन-दौलत

तुला राशि: इस अवधि में आपकी पदोन्नति हो सकती है। सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आपको आपकी मेहनत और प्रयासों का उचित फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी या व्यापार से संबंधित यात्राएं सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: शनि पूरे 141 दिन तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों पर बरपाएंगे कहर, रहें सतर्क