8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2020 के बाद अब शनि बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी धन-दौलत

Shani Transit 2022: शनि जब भी राशि बदलते हैं तो कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है तो वहीं कुछ राशि के लोग इसकी दशा की चपेट में आ जाते हैं। यहां आप जानेंगे शनि का ये गोचर किन 3 राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है।

2 min read
Google source verification
shani transit 2022, saturn transit 2022, shani gochar 2022, shani rashi parivartan 2022, shani,

Shani Gochar 2022: जल्द 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से मिलने वाली है मुक्ति

Shani Dev: ज्योतिष में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहा है। इस राशि में शनि ने 24 जनवरी 2020 में प्रवेश किया था और अब 2022 में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 में कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें शनि इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।

मिथुन राशि: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके अटके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शनि के गोचर से आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है।

तुला राशि: शनि का गोचर आपकी जिंदगी में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में पूरी लगन के साथ किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस अवधि में अच्छा सौदा करने में आप सक्षम रहेंगे। जमीन खरीदने या घर बनाने की योजना बना सकते हैं। कुल मिलाकर इस समय का आप भरपूर लाभ उठाते नजर आएंगे।

धनु राशि: पूरे साढ़े सात साल बाद इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपकी तरक्की के मार्ग खुल जाएंगे। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। संपत्ति में निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आकस्मिक लाभ या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। ये अवधि उन जातकों के लिए भी अनुकूल रह सकती है, जो किसी प्रकार का शोध कार्य कर रहे हैं। आपको इस दौरान अपने प्रयासों में सकारात्मक फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में दो मित्र ग्रहों सूर्य-गुरु की अद्भुत युति, इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, लगेगी लॉटरी