
शनि पूरे 141 दिन तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों पर बरपाएंगे कहर, रहें सतर्क
Shani Vakri 2022: शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जिसमें से ये कुछ महीने के लिए अपनी वक्री चाल भी चलते हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 अप्रैल को इनका राशि परिवर्तन होगा तो 5 जून को ये वक्री हो जायेंगे। फिर पूरे 141 दिन तक उल्टी चाल चलने के बाद 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे। शनि की वक्री चाल से मुख्य रूप से वो राशियां प्रभावित होंगी जिन पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही होगी।
कर्क राशि: शनि के वक्री होने के दौरान इस राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही होगी। इसलिए इस राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। आपके इस दौरान कई काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।
वृश्चिक राशि: जब शनि अपनी उल्टी चाल शुरू करेंगे तो इस राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही होगी। शनि जब भी वक्री होते हैं तो शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों के कष्ट बढ़ जाते हैं। इसलिए इस अवधि में आपको बेहद ही सावधानी से अपना हर काम करना होगा। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि: शनि के वक्री होने से इस राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासतौर से इसका प्रभाव आपकी करियर लाइफ पर पड़ेगा। नौकरी में अड़चन आएगी। बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा इस दौरान अपने काम से काम रखें और अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि: शनि 29 अप्रैल से कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इसके बाद इसी राशि में वक्री भी हो जायेंगे। इसलिए इस राशि वालों को शनि की इस चाल से सबसे ज्यादा कष्ट पहुंचने के आसार रहेंगे। आपको इस समय किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। नहीं तो किसी बड़ी पेरशानी में फंस सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। निवेश सोच समझकर ही करें।
Updated on:
14 Feb 2022 01:19 pm
Published on:
14 Feb 2022 01:16 pm
