
Shardiya Navratri 2022: क्यों मनाई जाती है आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि, जानिए दुर्गा अष्टमी और महानवमी की तारीखें
Shardiya Navratri 2022: हिन्दू धर्म में शक्ति की आराधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है। हर साल चार बार नवरात्रि का पर्व आता है जिनमें से चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि गृहस्थ लोगों के लिए बहुत उत्तम मानी जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक सुबह-शाम भक्तजन मां दुर्गा की विविध मंत्रों और विधियों द्वारा पूजा करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने और नौ दिनों तक सच्चे मन से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से आपके जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, ज्ञान, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही सभी दुखों का नाश होता है।
वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि शरद या शारदीय नवरात्रि कहलाती है। शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होकर इसका समापन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 को शुरू होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 26 सितंबर को शुक्ल व ब्रह्म योग का बेहद खास संयोग बन रहा है। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि क्यों मनाई जाती है और जानिए दुर्गाष्टमी और महानवमी की तारीखें...
शारदीय नवरात्रि क्यों मनाई जाती है?
पौराणिक कथा के अनुसार, शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा ने आश्विन मास में ही महिषासुर नामक दैत्य पर आक्रमण कर उससे नौ दिनों तक युद्ध किया था। फिर दसवें दिन जाकर मां दुर्गा ने उस असुर का वध किया। इसी कारण से आश्विन मास के इन्हीं नौ दिनों में शक्ति की आराधना की जाती है। वहीं आश्विन मास में शरद ऋतु का प्रारंभ होने से इसे शरद नवरात्र या शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।
कब है शारदीय नवरात्रि 2022 की दुर्गाष्टमी और महानवमी
पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर 2022 को और महानवमी 4 अक्टूबर 2022 को है।
यह भी पढ़ें: Maha Lakshmi Vrat 2022: 17 सितंबर तक रोजाना श्री महालक्ष्मी व्रत में करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में धन-धान्य वृद्धि का मिलता है आशीर्वाद
Published on:
07 Sept 2022 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
