4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र 24 सितंबर को करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी

Shukra Grah Gochar 2022: इस साल 24 सितंबर को शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा। ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को कुंडली में भोग, विलासिता, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। तो आइए जानते हैं शुक्र राशि परिवर्तन से किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत!

2 min read
Google source verification
shukra gochar 2022, shukra grah gochar 2022, shukra rashi parivartan 2022, शुक्र का कन्या राशि में गोचर, venus in kanya rashi, venus in virgo, shukra in kanya rashi, shukra ka kanya rashi me gochar, शुक्र राशि परिवर्तन 2022, venus transit 2022 september,

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र 24 सितंबर को करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी

Shukra Grah Gochar 2022, Venus Transit In Virgo 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने कोई न कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है। वहीं भोग, विलासिता, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माने जाने वाले शुक्र का कन्या राशि में 24 सितंबर को प्रवेश होने जा रहा है। जहां शुक्र ग्रह की उच्च राशि मीन और नीच राशि कन्या है, वहीं वृषभ और तुला राशि वालों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इस कारण शुक्र के कन्या राशि में गोचर से कुछ राशि के लोगों को फायदा मिलेगा तो कुछ के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं शुक्र राशि परिवर्तन से किन लोगों की खुलेगी किस्मत!

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र ग्रह शुक्र के कन्या राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगों को पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि
ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह जिसे मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है और शुक्र ग्रह, दोनों मित्र हैं। इस कारण इस शुक्र ग्रह गोचर का सकारात्मक असर मिथुन राशि के जातकों पर भी होगा। आपको व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे धन लाभ होगा। इस ग्रह गोचर की अवधि में इन लोगों को संपत्ति से जुड़े लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि
चूंकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं तो ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातकों को भी शुभ फल प्राप्त होने की संभावना है। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। निवेश के लिए शुभ समय है जिससे आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि और मान-सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें - Diamond: इन राशि वालों के लिए अशुभ माना जाता है हीरा