
सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर, 4 राशि वालों को कर सकता है मालामाल
Shukra Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह मनुष्य के जीवन में सभी सांसारिक सुखों, सुख सुविधाओं, रोमांस, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक होता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसका जीवन खुशहाल और समृद्ध रहता है। ये ग्रह वृषभ और तुला राशि पर शासन करता है। 27 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां ये 31 मार्च तक रहेगा। इस राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
मेष: इस राशि के लोगों को पेशेवर जीवन में अच्छी खासी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का ऑफिस में साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होने की संभावना है। इस समयावधि में आपके पास सभी सुख और विलासिता की चीजें मौजूद रहेंगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
वृषभ: करियर में आपको प्रगति हासिल होगी। मेहनत के दम पर आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। पदोन्नति होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सफलता प्राप्त करने के ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए समय काफी अनुकूल है। आपको इस समय हर किसी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क: इस गोचर के दौरान आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। हर चुनौतियों का डटकर सामना कर सकेंगे। आय में जबरदस्त वृद्धि हासिल होगी। कार्यस्थल पर आपको प्रोत्साहन, वेतन वृद्धि या अच्छा बोनस मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। यात्रा से भी आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।
कन्या: इस राशि वालों को इस गोचर से जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन शानदार रहेगा। पेशेवर जीवन के लिए समय काफी अनुकूल है। कार्यस्थल पर सभी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। कुल मिलाकर इस समय आपके सितारे बुलंद दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, घर आएगी धन-दौलत
Published on:
15 Feb 2022 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
