
सूर्य ग्रहण का इन 4 राशियों पर नहीं पड़ेगा बुरा असर, बल्कि धन-धान्य का लगेगा अंबार!
Surya Grahan 2022 Effects On Zodiac Signs: साल 2022 का पहला ग्रहण होगा सूर्य ग्रहण जो 30 अप्रैल को लगेगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। जिसकी शुरुआत 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। हिंदू पंचांग अनुसार ये ग्रहण वैशाख मास की अमावस्या तिथि को लग रहा है। खास बात ये है कि इस दिन शनिचरी अमावस्या (Shanichari Amavasya) भी है। इस ग्रहण का वैसे तो लगभग सभी राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ: ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों का अंत होगा। दुश्मन परास्त होंगे। किस्मत का द्वार खुलेगा। धन वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर आपने कहीं नौकरी के लिए अप्लाई किया है तो आपको वहां से कॉल आ सकती है। बिजनेस वाले भी इस दौरान खूब तरक्की करेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ: इस राशि वालों के लिए ग्रहण सकारात्मक प्रभाव देने वाला साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ-साथ इनकम बढ़ने के भी प्रबल आसार रहेंगे। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। बॉस का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ: इस राशि वालों को जबरदस्त मुनाफा होने के आसार रहेंगे। दुश्मन परास्त होंगे। साझेदारी के काम में विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नए मार्ग से भी धन प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अनुकूल साबित होगा।
धनु राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ: इस ग्रहण से धनु वालों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे। अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपको इस दौरान करियर में ऊंचाइयां हासिल होंगी। यात्राएं सफल रहेंगी। इनकम बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Solar Eclipse 2022 Date And Time: सूर्य ग्रहण 2022 का समय, सूतक काल, राशियों पर प्रभाव सबकुछ जानें यहां
Updated on:
30 Apr 2022 09:45 am
Published on:
29 Apr 2022 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
